किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे युवक को पीटा
लोनी। इलाके की एक कॉलोनी में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोनी स्थित एक कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ सात बजे 12 वर्षीय किशोरी अपनी दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला साहिल आया और किशोरी को बहला फुसलाकर पास के एक खाली प्लॉट में ले गया। वह किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच किशोरी चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक हवाले कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। लोनी कोतवाली एसएचओ ने बताया कि परिजनों की तरफ से शिकायत मिली है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।