फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा परीक्षार्थी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैंक क्लर्क की परीक्षा में पकड़ा ‘मुन्नाभाई’

मुरादनगर। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से आयोजित सीडब्ल्यूई क्लर्क पद की परीक्षा में एक युवक दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक ही नंबर के दो आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस की काफी सख्ती के बाद भी युवक अपना नाम-पता सही नहीं बता रहा है। कक्ष निरीक्षक ने युवक के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दुहाई स्थित आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार को सीडब्ल्यूई क्लर्क पद के लिए परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक संजय को एक युवक के हस्ताक्षर करने पर शक हुआ। परीक्षार्थी ने हस्ताक्षर में अपने नाम की स्पेलिंग गलत लिखी। कक्ष निरीक्षक ने इसकी सूचना संस्थान के अधिकारियों को दी। मौके पर बैंकिंग संस्थान के अधिकारी पहुंचे। जब उसका एडमिट कार्ड देखा गया तो उस पर फोटो बदला हुआ था। उसके कब्जे से एक ही नंबर के दो आधार कार्ड अलग-अलग नाम से मिले। आरोपी ने अपना नाम धर्मेंद्र पुत्र कृष्ण्पाल निवासी रिंग रोड शिवम पैलेस के पास रामपुर बिजनौर बताया। बार बार युवक बयान बदल रहा था। युवक से बरामद एक आधार कार्ड पर छेड़छाड़ कर अलग से फोटो लगाया गया था। टीसीएस कंसल्टेंसी सर्विस की ओर से चयनित कक्ष निरीक्षक संजय त्यागी निवासी वसुंधरा गाजियाबाद ने परीक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि पकड़ा गया युवक अपना नाम-पता सहीं नहीं बता रहा है। उसने खुद को निरंजन सिंह पुत्र नारायण मंडल निवासी अजान गांव हरदी सुपौला बिहार भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें