फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग् ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फंदे पर लटकी मिली महिला दहेज हत्या की एफआईआर
गाजियाबाद। बम्हेटा में संदिग्ध हालाल में एक महिला की मौत हो गई। वह शनिवार देर रात ससुराल में फंदे पर लटकी मिली। महिला के पिता ने पति व ससुराल वालों पर 20 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाकर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के गांव पचौता निवासी खानचंद ने बताया कि उन्होंने 2014 में बेटी ललिता (25) की शादी बम्हेटा निवासी दीपक के साथ की से हुई थी। शादी के चार माह बाद से ही दामाद दीपक और ससुराल वाले दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे थे। कई बार ललिता ने इसकी शिकायत उनसे की थी। दहेज नहीं लाने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे ललिता ने पिता खानचंद को फोन किया और उन्हें ससुराल से मायके ले जाने की बात कही। खानचंद ने बताया कि उन्होंने ललिता को रविवार को बुलाने की बात कहकर समझा दिया था। इसके बाद रात करीब पौने 11 बजे दीपक ने कॉल कर उन्हें ललिता की तबियत खराब होने की बात कहकर तत्काल आने को कहा और 10 मिनट बाद ही उसकी मौत हो जाने की सूचना दी। पिता खानचंद ने बम्हेटा निवासी ललिता के पति दीपक, जेठ पिंटू, ससुर अशोक और सास कुसुम के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर एसएचओ समरजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें