फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए की रकम और कंप्यूटर लेकर कॉल संचालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
किराए की रकम कंप्यूटर लेकर कॉल सेंटर संचालक फरार
विज्ञापन


गाजियाबाद। कॉल सेंटर संचालक किराए की रकम और 27 कंप्यूटर लेकर फरार हो गया। पीड़ित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कविनगर थाना के गांव शाहपुर बम्हैटा निवासी सतीश यादव ने बताया कि 14 अप्रैल 2015 को कांशी रामनगर और अलीगढ़ के गांव मुकुंदपुर निवासी ने अंबेडकर रोड पर एक कॉल सेंटर खोला था। उसमें सतीश यादव ने 27 कंप्यूटर लगाए थे। प्रत्येक सिस्टम का किराया एक हजार रुपये प्रतिमाह तय हुआ था। आरोपियों ने एक महीने का किराया तो दिया। उसके बाद किराया नहीं दिया। दो वर्ष तक बिना किराए दिए ही काम चलता रहा। कॉल सेंटर वाले स्थान का किराया भी नहीं दिया। बताया कि कंप्यूटर के अलावा छह लाख 48 हजार रुपये का किराया बकाया था। करीब एक वर्ष पहले आरोपी रात में कंप्यूटर लेकर फरार हो गए। करीब 16 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित पिछले एक वर्ष से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चौकी और थानों के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई भी उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है। नगर कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी के आदेश के बाद ही 420 का मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें