फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाडे में जीडीए का बाबू निलंबित-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़े में जीडीए का बाबू निलंबित
विज्ञापन

गाजियाबाद। फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर मकान आवंटित करने के मामले में जीडीए के बाबू पर गाज गिरी है। जीडीए सचिव के निर्देश पर बाबू को निलंबित कर दिया गया है, जिसके बाद जीडीए में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि उन तमाम लोगों को भी अब डर सता रहा है जिन्होंने पुरानी सरकार के कार्यकाल में फर्जी तरीके से संपत्तियां अर्जी की है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीडीए में अब तक कई कर्मचारियों व अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। बुधवार को हेराफेरी कर फर्जी कागजात के आधार पर मकान कब्जाने के मामले में बाबू राम कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जीडीए सचिव रवींद्र ने बाबू के निलंबन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि बाबू के बारे में अधिकारियों को गोपनीय जानकारी मिली थी कि उसने अपनी पत्नी के नाम पर फर्जी कागजात बनवाएं और उनके आधार पर मकान आवंटन करवा लिया। शिकायत की जांच की गई तो प्रथम दृष्टा सही पाई गई है, जिसे देखते हुए तत्काल प्रभाव से बाबू को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की आगे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उधर, सूत्रों का कहना है कि अन्य बाबू से जुड़ी अन्य संपत्तियों की भी जांच कराई जा रही है। क्योंकि विभागीय अधिकारियों को मानना है कि अन्य लोगों के मामले में भी इस तरह की हेराफेरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें