फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाउसिंग स्कीम में निवेश के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 7.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। महालक्ष्मी गार्डन निवासी प्रापर्टी डीलर पृथ्वी राज सिंह ने हरियाणा के मयूर विहार निवासी मामन पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। हाउसिंग स्कीम में निवेश और एक माह में मुनाफे के नाम पर 7.50 लाख हड़प लिए। मुनाफे की रकम तो दूर मूल भी वापस नहीं हो सका। मामला वर्ष 2025 का है। डीलर की शिकायत पर खोड़ा पुलिस ने आठ अप्रैल को मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पृथ्वी राज सिंह ने शिकायत में कहा कि वर्ष 2025 में उनकी मुलाकात मामन से हुई थी। उसने गुरुग्राम की हाउसिंग स्कीम में निवेश करने पर एक माह में दो गुना मुनाफे का झांसा दिया। 17 अक्तूबर 2025 को उन्होंने चेक के माध्यम से 7.50 लाख रुपये आरोपी को दिए। चार माह बाद जब उन्होंने आरोपी को कॉल की तो उसने रिसीव नहीं की। वह आरोपी के घर पहुंचे तो पता चला कि गुरुग्राम में उस नाम की कोई हाउसिंग स्कीम नहीं है। यह भी पता चला कि आरोपी कई लोगों से इस तरह की ठगी कर चुका है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि एंटी फ्रॉड सेल की जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें