लोनी। साइबर ठगों ने विकास कुंज कॉलोनी में रहने वाले दीरेंद्र कुमार के खाते से करीब तीन लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को पास बुक अपडेट कराने पर ठगी का पता चला। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। दीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पूर्व ठगों ने उनके बैंक के खाते से दो लाख 99 हजार 995 रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान न तो उनके पास ओटीपी आया और न ही उन्होंने किसी लिंक पर क्लिक किया। दो दिन पहले बैंक में पास बुक अपडेट कराने पहुंचे तो अपने साथ हुई ठगी का पता चला। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।