फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार महीने बाद दर्ज हुआ साइबर ठगी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के मेन श्यामपार्क निवासी कप्तान सिंह से हुई 36 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला चार महीने बाद थाने में दर्ज हुआ। 20 जुलाई को साइबर ठगों ने पीड़ित का रिश्तेदार बनकर ठगी को अंजाम दिया था। ऑनलाइन हुई शिकायत को थाने तक पहुंचने में चार महीने लग गए। 16 दिसंबर की रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में कप्तान सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को उनके पास अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की थी। उसने खुद को उनका रिश्तेदार बताया और अस्पताल में होने की बात कही। उसने रुपयों की जरूरत बताई और खाते में रुपये डलवाने का फर्जी मैसेज उनके पास भेज दिया। इसके बाद वही रकम पीड़ित से अपने खाते में भेजने को कहा। बताया कि बातों में फंसकर उन्होंने 36500 रुपये स्थानांतरित कर दिए। कुछ देर बाद उन्हें साइबर ठगी का पता चला तब उन्होंने ऑनलाइन इसकी शिकायत की। इस शिकायत को साइबर सेल के रास्ते थाने तक पहुंचने में चार महीने लग गए। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि ऑनलाइन हुई शिकायत थाने के पोर्टल पर पहुंचने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तकनीकी दिक्कत के चलते शिकायत पहुंचने में देर हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें