फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम कंट्रोल न होने पर थाने-चौकी का घेराव

Mon, 18 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सपा के विरोध में भाजपा का थाना घेरने का अभियान नौवें दिन भी जारी रहा। रविवार को नगर कोतवाली का घेराव किया गया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी को सौंपा। इसमें यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान अराजकता, लूट, हत्या, रेप की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा रहा है। गुंडागर्दी ऐसी है कि व्यापारी और उद्यमी डर के साए में गाजियाबाद में व्यापार कर रहे हैं।

इस दौरान अतुल गर्ग, जगदीश सरगना, संजयकांत शर्मा, राजेश त्यागी, लेखराज, पवन रेड्डी, बालेश्वर त्यागी, राकेश, मानसिंह गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, मधुबन बापूधाम इलाके में एक माह में बीस से अधिक चोरी होने से नाराज महिलाओं ने रविवार सुबह करीब 10 बजे चौकी का घेराव किया।

दर्जनों महिलाओं का आरोप था कि पुलिस इलाके में गश्त नहीं करती है, जिसकी वजह से पिछले एक माह में 21 चोरियां हुई हैं। चौकी प्रभारी के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर महिलाएं वापस लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें