फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: क्रेडिट कार्ड जेब में, कट गए 1.94 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मोरटा में पवन कुमार के क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख रुपये कट गए। उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पवन कुमार ने बताया कि 17 मई को उनको मैसेज मिला कि क्रेडिट कार्ड से किसी ने 1.94 लाख रुपये की खरीदारी की है। जबकि, क्रेडिट कार्ड उनकी जेब में रखा था। उन्होंने किसी को कोई पासवर्ड या अन्य जानकारी भी नहीं बताई। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जिस खाते में पैसा गया है, उसकी पहचान के बाद ही आरोपी तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें