फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान करीब एक करोड़ रुपये के पटाखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोदी नगर में मोमबत्ती फैक्टरी में हुए ब्लास्ट में नौ लागों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन पटाखा बनाने वाली फैक्ट्रियों और पटाखा गोदाम संचालकों पर सख्त हो गया है। मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने साहिबाबाद के फर्रूखनगर इलाके में पटाखा बनाने वाली फैक्टरी और गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने इसरार नाम के व्यक्ति के घर से काफी मात्रा में पटाखे बरामद किए। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। लोगों ने घर में पटाखों को छुपाकर रखने के लिए अलग से तहखाने भी बनाए हुए थे। टीम ने दस से अधिक ट्रॉली पटाखा बरामद किया है।  जिससे टीम ने गड्ढों में दबाकर नष्ट कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने उसके यहां से एक रायफल भी बरामद की है। जिसका लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई प्रशासन की तरफ से की जा रही है।एसडीएम खालिद अंजुम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इसरार के घर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें