\n\nइंदिरापुरम में लगातार पांव पसार रहा कोविड-19 का संक्रमण\n\n- अब तक एक दर्जन से अधिक सोसायटियों में मिल चुके हैं संक्रमित\n\n- जिला प्रशासन की उदासीनता से परेशान हैं लोग\n\n-
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। कोविड-19 का संक्रमण लगातार इंदिरापुरम के विभिन्न सोसायटियों को अपने घेरे में ले रहा है। पिछले दो सप्ताह में इंदिरापुरम की ग्यारह अलग-अलग सोसायटियों में कुल 20 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है वहीं इन सोसायटियों में कई लोग ठीक होकर भी लौटे हैं। हैरत की बात यह है कि लगातार बढ़ते संक्रमण के बाद भी जिला प्रशासन का रवैया बेहद उदासपूर्ण है। संक्रमण के रोकथाम के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
n\nस्थानीय पार्षद अभिनव जैन का कहना है कि हालांकि इंदिरापुरम में अलग-अलग जगहों पर लगातार सैंपल लेकर जांच भी की जा रही है। लोग अपने स्तर से सुविधाएं और व्यवस्थाएं बना रहे हैं जबकि जिला प्रशासन का रवैया ढुलमुल है। वह लोग लगातार एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट को कॉल और मैसेज कर रहे हैं, जिसका कोई जवाब नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों ने अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद ही उठा ली है। एओए के अध्यक्ष और जीसी ग्रांड सोसासटी आरडब्ल्यूए पदाधिकारी अमरीश गर्ग ने बताया कि उनकी सोसायटी में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में वह लोग लगातार सोसायटी को सैनिटाइज करा रहे हैं और लोगों से लगातार सोशल डिस्टेंशिंग बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। पार्षद अभिनव जैन ने बताया कि सभी आरडब्ल्यूए ग्रुप पर इंदिरापुरम में कोरोना अपडेट संख्या लोगों को बताते हुए अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद ही तय करने की अपील की जा रही है।\n\n\nइंदिरापुरम की सोसायटियों में कोविड-19 संक्रमित लोगों कुछ इस तरह हैं\n\n- पार्श्वनाथ सोसायटी में 1 संक्रमित\n\n- विंडसर नोवा में 1 संक्रमित दूसरा रिकवर हो चुका है।\n\n- आम्रपाली रॉयल में 2 संक्रमित\n\n- गौर ग्रीन सोसायटी में 2 संक्रमित और 3 रिकवर हो चुके हैं।\n\n- जीसी ग्रांड सोसायटी में एक ही परिवार के 4 संक्रमित हो चुके हैं।\n\n- आम्रपाली ग्रीन में 1 संक्रमित है।\n\n- एचआरसी में 1 संक्रमित हैं।\n\n- साया जेनिथ में 1 संक्रमित है।\n\n- आदित्य मेगा सोसायटी में 3 संक्रमित हैं।\n\n- आरेंज काउंटी सोसायटी में 3 संक्रमित हैं।\n\n- लोटस पोंड सासायटी में 1 संक्रमित है।\n\n---------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n\n