फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीपीएस एकेडमी लोनी ने एसआरसीए को एक विकेट से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित...
विज्ञापन



सीपीएस एकेडमी लोनी ने एसआरसीए को एक विकेट से दी शिकस्त

सबहेड: जीसीए अजय वालिया अंडर-16 क्रिकेट लीग में खेला गया लीग मुकाबला

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित जीएमएस मैदान में चल रहे गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के नौंवे अजय वालिया अंडर-16 क्रिकेट लीग में सोमवार को हुए मुकाबले में सीपीएस एकेडमी लोनी ने एसआरसीए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को एक विकेट से हरा दिया। सीपीएस लोनी की ओर से चार विकेट लेने वाले वरुण चौहान मैन ऑफ द मैच बने।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरसीए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की टीम 29.2 ओवर में केवल 82 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज अस्मित बालियान ने सर्वाधिक 18 रन, प्रिंस नेगी ने 14 रन, पार्थ ने 12 रन और सक्षम ने 11 रन बनाए। सीपीएस एकेडमी के गेंदबाज व कप्तान वरुण चौहान ने चार, लक्ष्य व विराम सिंह ने दो-दो, जबकि संस्कार और अमन जैन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीपीएस एकेडमी को शुरुआत में कई झटके लगे। उसके छह बल्लेबाज 56 रन पर पवेलियन लौट गए। बल्लेबाज शिवम यादव ने सर्वाधिक 28 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की। टीम ने 23.5 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एसआरसीए के कप्तान व गेंदबाज सुमित सिंह ने पांच और विनीत ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें