गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एस क्रिकेट क्लब में चल रहे प्रथम अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को लीग मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में नोएडा वंडर्स ने भारती क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हरा दिया। नोएडा वंडर्स की ओर से रितिक अरोड़ा मैन ऑफ द मैच बने।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारती क्रिकेट एकेडमी की टीम 34.5 ओवर में 176 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज शिवी ने 55 रन, ऋषभ प्रजापति ने 36 रन, केशव ने 23 रन, विमल दुबे ने 23 रन रन बनाए। नोएडा वंडर्स के गेंदबाज आयुष ने चार, मनमोहन राय व रितिक ने दो-दो विकेट लिए। बाद में खेलने उतरी नोएडा वंडर्स की टीम ने 36.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज विक्रांत ने 63 रन, रितिक अरोड़ा ने 29 रन, जी. चौधरी ने 47 रन और प्रियांशु ने 14 रन बनाए। भारती एकेडमी के गेंदबाज रोहित ने दो, जबकि आदित्य, अंकित और शिवी ने एक-एक विकेट लिए।