फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला अंडरपास में पानी भरा, दो हिस्सों में बंटा शहर

Mon, 18 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन रविवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम तो सुहाना रहा, लेकिन शहर में जबरदस्त जलभराव हो गया। गोशाला अंडरपास में करीब तीन फीट पानी भर गया। जलभराव की वजह से शहर दो हिस्सों में बंट गया।
विज्ञापन


लाइनपार क्षेत्र से मुख्य शहर में वाहनों का आवागमन बंद हो गया। जिन वाहन चालकों ने पानी में होकर अंडरपास से गुजरने का प्रयास किया तो वही फंस गया। जलभराव की वजह से अन्य कालोनियों में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

तीन दिन से रुक रुककर हो रही बारिश के चलते अंडरपास में लगातार जलभराव हो रहा है। बारिश थमने पर पानी कुछ कम होता है कि थोड़ी ही देर में फिर बारिश हो जाने से पानी का स्तर बढ़ जाता है।
विज्ञापन


रविवार सुबह अंडरपास में करीब तीन फीट पानी भर गया। वाहन चालकों ने यहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन कार के इंजन में पानी चले जाने से बीच में ही फंस गए। उन्हें धक्का देकर बाहर निकाला गया।

जलभराव की वजह से लाइन पार से जीटी रोड पर आने के लिए लोगों को एनएच-24 का चक्कर लगाना पड़ा। दुपहिया वाहन चालक सादिक की पुलिया से होकर निकलने लगे तो वहां भी जाम लग गया।

बारिश की वजह से नेहरू नगर, गांधी नगर, होली चाइल्ड चौक  मार्ग, विवेकानंद नगर समेत शहर की अन्य कालोनियों में भी जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जलभराव से जर्जर सड़कें हुई खतरनाक
शहर की जर्जर सड़कें जलभराव की वजह से और खतरनाक हो गई हैं। पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और इसकी वजह से दुघर्टनाएं हो रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी कालका गढ़ी से होली चाइल्ड चौक मार्ग पर हो रही है। यहां एक लेन पूरी तरह टूट चुकी है। इसके अलावा गांधी नगर में मुख्य मार्ग टूटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें