फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तालाब में गिरने से गाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। पाइप लाइन मार्ग छितरा बस्ती के तालाब में गिरने से गाय की मौत हो गई। गो रक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे बाहर निकाला। तालाब पर सुरक्षा दीवार न होने से एक माह में तीन पशुओं की गिरकर मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने पालिका से सुरक्षा दीवार या बैरिकेडिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पाइपलाइन मार्ग पर छितरा बस्ती के पास स्थित तालाब काफी गहरा बताया जा रहा है। सोमवार रात को तालाब में गाय गिर गई। सूचना पर मंगलवार सुबह गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष गुलशन राजपूत अपने साथियों के साथ पहुंचे और तीन घंटे की मशक्कत के बाद पशु को तालाब से बाहर निकाला। पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की सूचना मेरे पास नहीं है। जिलाध्यक्ष गुलशन राजपूत, बबली शर्मा, संदीप चोटी, यश शर्मा, विकास त्यागी, जावेद अल्वी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें