फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: झगड़े के बाद चचेरे भांजे ने मामा की पीठ में मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव में चचेरे भांजे ने झगड़े के बाद मामा की पीठ में गोली मार दी। मामा के भाई से पत्नी के अवैध संबंध के शक में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी अपने वाहन से मामा को घर छोड़ने आया था।
विज्ञापन


इलाइचीपुर गांव निवासी अरविंद (36) दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता है। उसका भाई दिल्ली के एक इलाके में रहता है। अरविंद के भाई के घर के सामने किशनपाल का मकान है। किशनपाल की पत्नी अरविंद की चचेरी भांजी है। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि सोमवार रात करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि किशनपाल ने अरविंद की पीठ पर गोली मार दी। पूछताछ में किशनपाल ने बताया कि उसे शक था कि अरविंद के भाई के उसकी पत्नी से संबंध हैं। इसको लेकर अरविंद और किशन पाल के बीच दिल्ली में झगड़ा भी हुआ था। झगड़े के बाद किशनपाल अपनी गाड़ी से अरविंद को इलाइचीपुर उसके घर छोड़ने आया था। घर के सामने गाड़ी से उतरते ही किशनपाल ने अरविंद की पीठ में तमंचे से गोली मार दी।

10 दिनों किशनपाल को पीटा था

एसीपी ने बताया कि दस दिन पहले विवाद के दौरान अरविंद ने किशनपाल को पीटा था। बदला लेने के लिए किशनपाल ने किसी से तमंचा खरीदा था। तमंचे को वह अपनी गाड़ी में रखता था। सोमवार रात जब दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ तो उसने अरविंद को गोली मारने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें