फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एलिवेटेड रोड पर हुड़दंग...कार के बोनट पर काट रहे थे केक, पहुंचे हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। एलिवेटेड रोड के बीचोबीच कार रोककर बोनट पर केक काटने वाले हुड़दंगियों पर सोमवार रात पुलिस ने शिकंजा कसा। तीन युवकों को पकड़कर हवालात पहुंचाया दिया, जबकि इनके कुछ साथी पुलिस को गच्चा देकर भाग गए। पुलिस ने तीनों युवकों पर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि कुछ युवक राजनगर की ओर एलिवेटेड रोड पर हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना मिलने पर इंदिरापुरम थाना पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंची। युवक बीच सड़क पर कार खड़ी कर बोनट पर रखकर केक काटने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग निलके, जबकि तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। इनकी पहचान भारत नगर खोड़ा निवासी नरेंद्र कुमार (25), विधायक कॉलोनी न्यायखंड इंदिरापुरम निवासी मिंकू (19) और मयंक (18) के रूप में हुई है। इनके कुछ और भी साथी मौजूद थे, लेकिन पुलिस को देखकर भाग गए।
पुलिस का डर नहीं, सड़कों पर हुड़दंग जारी
पुलिस प्रशासन ने क्रिसमस और नए साल को देखते हुए हुड़दंग मचाने वालों से निपटने के तमाम दावे किए हैं। सात क्यूआरटी और पीआरवी के अलावा एलिवेटेड रोड पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की बात कही जा रही है, लेकिन सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले पुलिस के दावों की पोल खोल रहे हैं। सोमवार रात भी ऐसा ही हुआ। राहगीर से सूचना मिलने पर पुलिस को एलिवेटेड रोड पर हंगामे की जानकारी मिली।
विज्ञापन


हुड़दंगियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना और चौकी प्रभारियाें को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। एलिवेटेड रोड पर निगरानी रखी जा रही है। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

-शुभम पटेल, डीसीपी ट्रांस हिंडन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें