फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमरे में इस हाल में मिले पति-पत्नी के शव, युवक की जेब से मिला ये सामान...पार्षद बोले- पिछले महीने ही आए थे

Tue, 11 Mar 2025 08:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पार्षद अमित कुमार ने बताया कि दंपती 18 फरवरी को ही रहने आया था। पड़ोसियों ने कल रात करीब साढ़े 10 बजे उन्हें देखा था लेकिन उसके बाद दोनों बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
युवती और युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर क्षेत्र स्थित महिंद्रा एन्क्लेव में दंपती ने सोमवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी शाम करीब चार बजे लगी। पुलिस के मुताबिक, मृतक पीयूष (24 वर्ष) और उसकी पत्नी निशा (18 वर्ष) के शव एक ही फंदे से लटके हुए मिले हैं।

विज्ञापन

पीयूष मूल रूप से फर्रुखाबाद के अलापुर गांव का रहने वाला था। पीयूष मजदूरी करता था और कई दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। पार्षद अमित कुमार ने बताया कि दंपती 18 फरवरी को ही रहने आया था। पड़ोसियों ने कल रात करीब साढ़े 10 बजे उन्हें देखा था लेकिन उसके बाद दोनों बाहर नहीं निकले। आज दोपहर तक जब दोनों बाहर नहीं निकले तब पड़ोसियों ने कमरे में दरवाजे के रोशनदान से झांककर देखा। 
विज्ञापन

अंदर दोनों लटके हुए दिखे। अंदर दोनों के शव एक ही दुपट्टे से लोहे के गार्डर पर लटके मिले। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर आई पुलिस ने दोनों के शव नीचे उतारे हैं। जानकारी मिली है कि पीयूष के पास से पुलिस को करीब 31 हजार रुपये और एक पाजेब भी मिली है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने का जिक्र किया है। अपनी मौत के लिए दोनों ने किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें