फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेरठ साउथ तक पहुंची देश की पहली रीजनल रैपिड रेल नमो भारत, ट्रायल रहा सफल

Sat, 30 Dec 2023 10:52 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एनसीआरटीसी के मुख्य प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि ट्रायल रन सफल रहा। दूसरे खंड में ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है। स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी द्वार बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर साउथ से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच शुक्रवार को देश की पहली रीजनल रैपिड रेल नमो भारत का ट्रायल रन शुरू हो गया। दोपहर में ट्रेन दुहाई डिपो से रवाना की गई। मेरठ साउथ स्टेशन पर शाम साढ़े पांच बजे ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो लोगों ने खुशी का इजहार किया। एनसीआरटीसी के मुख्य प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि ट्रायल रन सफल रहा। दूसरे खंड में ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है। स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी द्वार बनाने का काम तेजी से चल रहा है। अगले साल मार्च तक साहिबाबाद स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक यात्रियों के साथ ट्रेन के संचालन का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरआरटीएस सेवा के उद्घाटन के 80 दिनों के अंदर एनसीआरटीसी ने दुहाई से मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन शुरू कर दिया है। मोदीनगर साउथ से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच की दूरी 13 किलोमीटर है। प्राथमिक खंड के अंतिम स्टेशन दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच 25 किलोमीटर की दूरी है। दुहाई से मोदीनगर साउथ के बीच 10 दिसंबर से ही ट्रायल रन चल रहा है।

42 किलोमीटर ट्रैक पर संचालन शुरू
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन 42 किलोमीटर होने लगा है। 82 किलोमीटर के पूरे कॉरिडोर 50 फीसदी से अधिक ट्रैक पर नमो भारत टेन का संचालन शुरू होने से एनसीआरटीसी के अधिकारी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


मुरादनगर रिसीविंग स्टेशन पर ओएचई को किया गया चार्ज
एनसीआरटीसी के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रायल रन शुरू करने के लिए ओवरहेड उपकरण (ओएचई) को मुरादनगर रिसीविंग सब स्टेशन (आरएसएस) से चार्ज किया गया। इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन जो पहले मोदीनगर साउथ स्टेशन तक चार्ज होता था अब मेरठ साउथ स्टेशन तक बढ़ा दिया गया है। मोदीनगर साउथ स्टेशन तक ट्रायल पहले से ही चल रहा था।

इस खंड पर हैं चार स्टेशन
इस खंड पर कुल चार स्टेशन हैं। मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ। जून में अंतिम स्पैन की स्थापना के साथ मेरठ साउथ तक वायाडक्ट का निर्माण पूरा हो चुका था। इसके बाद इस खंड में ट्रैक बिछाने, ओएचई स्थापना, सिग्नलिंग और टेलीकॉम और इलेक्ट्रिकल सहित विभिन्न निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें