फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड मीटिंग में हथियार लेकर पहुंचे पार्षद को नोटिस

Tue, 19 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
पार्षद ने अनुशासन को ठेंगा दिखाया तो महापौर अशु वर्मा को गुस्सा आ गया। बोर्ड मीटिंग में रिवाल्वर लेकर आने और मामला मीडिया में जाने के बाद महापौर ने बसपा पार्षद आदिल मलिक को नोटिस जारी किया है। मेयर ने उनसे जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


14 जुलाई को हुई बोर्ड मीटिंग में बसपा पार्षद आदिल मलिक अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ सदन में दिन भर बैठे रहे। जबकि सदन और कार्यकारिणी की बैठक में कोई भी हथियार लाने पर प्रतिबंध हैं। मीडिया ने इस मामले को प्रकाशित किया था।

आदिल मलिक का फोटो भी मीडियाकर्मियों ने खींच लिया था। महापौर अशु वर्मा ने सोमवार को पार्षद आदिल मलिक को नोटिस जारी कर कहा है कि बोर्ड बैठक में असलहा लाना घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण दें, अन्यथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की संस्तुति भी कर दी जाएगी। उधर, पार्षद आदिल मलिक का कहना है कि वह असलहा लेकर सदन में नहीं गए। उनका कहना है कि अभी उन्हें नोटिस नहीं मिला है। यदि नोटिस मिलेगा तो उसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें