गाजियाबाद। नगर निगम की सीमा में 75 छठ घाट तैयार किए जाएंगे। शनिवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पुरबिया समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात की। हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ घाटों पर मरम्मत कार्य और साफ जल की व्यवस्था कराई जाएगी। मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि छठ घाट को जाने वाले मार्ग पूर्ण रूप से व्यवस्थित होंगे। हिंडन नदी पर बनाए जाने वाले घाट को सजाया जाएगा।