फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नवमी पर राहत कोष में जमा कराई सहयोग राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
टीएचए के लोगों ने सोशल डिस्टेंशिंग का ख्याल रखते हुए नहीं किया कंजक पूजन - कंजक पूजन की बजाय कुछ लोगों ने राहत कोष में जमा कराई सहयोग राशि माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इस बार के नवरात्रों के लिए ट्रांस हिंडन के लोगों ने की अलग से तैयारी की हुई थी। वहीं इसी बीच कोरोनावायरस के चलते देश भर में हुए लॉक डाउन ने नवरात्र पर लोगों की प्राथमिकताएं बदल दी। दुर्गा अष्टमी के दिन जहां टीएचए के लोगों ने पार्कों में व मलीन बस्तियों में कन्याओं को दान दिया। वहीं राम नवमी पर टीएचए के कई लोगों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी सहयोग राशि जमा कराई है। अपने सामर्थ्य और श्रद्धा के मुताबिक लोगों ने पीएम राहत कोष में धनराशि जमा कराई। वैशाली सेक्टर- छह निवासी नंद नेगी ने राहत कोष में 1100 रुपए की राशि जमा कराई है। नंद नेगी का कहना है कि वह इस बात से काफी खुश हैं कि उनकी सहयोग राशि राष्ट्र हित में काम आएगा। वहीं इस परिवार के अलावा भी टीएचए के कई परिवार ऐसे हैं जिन्होंने 500 से लेकर 50000 रुपये तक की राशि पीएम राहत कोष में पेटीएम के जरिए जमा कराया है। वहीं वसुंधरा स्थित एनएन मोहन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुनील शर्मा द्वारा आईएमई में बने सीता रसोई के लिए एक लाख रुपये का चैक दिया है। दरअसल आईएमई शिक्षण संस्थान और आरएसएस की मदद से यहां सीता रसोई बनाई गई है जहां हर रोज खाना पकाया जाता है और गरीबों में वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें