बुलंदशहर। यूं तो कोरोना से जंग में पूरा देश लड़ रहा है। खासतौर पर पुलिसकर्मी, डॉक्टर आदि इस जंग से जीत हासिल करने में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं जनपद में यातायात विभाग में तैनात इंस्पेक्टर कुलवीर राणा भी इस जंग में जनपदवासियों की मदद करने में कोई कसर बाकी नही छोड़ रहे हैं। गौरतलब है कि कुलदीप सिंह राणा बीते दिनों ही लॉकडाउन यातायात उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाए हैं। कुलवीर सिंह राणा की मेहनत की आला अफ़सर भी तारीफ करते हैं। धूप हो, बारिश हो या कड़कड़ाती ठंड राणा लगातार जनपदवासियों की मदद के लिए सड़क पर उतरे नजर आते हैं। कोरोना काल मे भी वह लगातार लोगों की समस्याओं को लेकर आगे आये। कुछ लोगों खासतौर पर प्रवासियों की मदद भी की और उन्हें घरों तक पहुंचाया।