फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान की गोलियां बरसाकर हत्या

विज्ञापन
मृतक संजय प्रधान की फाइल फोटो। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में बदमाशों ने कार सवार एक पूर्व प्रधान हिस्ट्रीशीटर की ताबड़तोड़ एक दर्जन से ज़्यादा गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। घटना को सपा सरकार में राज्य मंत्री रही हितेश कुमारी के घर के सामने अंजाम दिया गया। मृतक थाना खानपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे कोतवाली देहात की यमुनापुरम कॉलोनी में पूर्व मंत्री हितेश कुमारी के घर के सामने कुछ लोगों ने कार सवार एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और वाहनों से फरार हो गए। कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी मचा गई। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुँच गए। जांच में मृतक की शिनाख्त संजय पुत्र राजवीर निवासी गांव जाड़ौल थाना खानपुर के रूप में हुई। मृतक संजय गांव जाड़ौल का प्रधान भी रह चुका है और थाना खानपुर का हिस्ट्रीशीटर है। कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त गांव जाडोल के पूर्व प्रधान संजय के रूप में हुई है, जो थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। देहात पुलिस को बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें