फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 वर्षीय महिला की मेरठ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मनजवा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला की शाम चार बजे मेरठ के एलएलआर मेडिकल कालेज मेरठ में मौत हो गई। महिला को 15 जून को शाम तीन बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मेरठ मेडिकल के अनुसार महिला पहले से ही सीओपीडी पुरानी खांसी की मरीज थी। इन्हें पान में तंबाकू खाने की भी आदत थी। भर्ती के समय ही इनकी हालत काफी गंभीर थी। इन्हें 2 दिन से बुखार और सांस की तकलीफ थी और गला खराब था। सांस की गति बहुत तेज 28 प्रति मिनट थी। ऑक्सीजन सैचुरेशन ऑक्सीजन लगाने के बावजूद भी बहुत कम सिर्फ 82 प्रतिशत थी। दोनों फेफड़ों में खतरनाक निमोनिया पाया गया था। भर्ती के समय से ही उन्हें लगातार ऑक्सीजन पर रखा गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें