गाजियाबाद। जिले में कोरोना पॉजिटिव चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि इनमें एक मरीज पुराना है, जबकि दो मरीजों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों को ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मरीज 72 वर्षीय बुजुर्ग क्रासिंग रिपब्लिक के रहने वाले हैं, इन्हें संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी रिपोर्ट 24 मई को आई थी। एक मरीज झंडापुर का रहने वाला है। एक इंदिरापुरम के अहिंसा खंड का है, एक भोजपुर के लतीफपुर का रहने वाला है। इसके अलावा वैशाली सेक्टर 6 निवासी पति-पत्नी हैं। इन दोनों की पुष्टि विभाग ने अभी नहीं की है। सोमवार को 167 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि 190 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। अब जिले में 231 मरीज हो गए हैं, हालांकि इनमें से अब तक 192 डिस्चार्ज हो चुके हैं।