फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कोरोना जांच की मांग 

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कोरोना जांच की मांग  - गाजियाबाद के अधिवक्ता ने दाखिल की जनहित याचिका माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। देश में फैली महामारी कोरोना से बचाव के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली में जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कोरोना जांच कराने के बाद ही उसे सुनवाई के दौरान अदालत में पेश किया जाए।  गाजियाबाद के एडवोकेट एवं सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु कुमार गुप्ता ने जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने कहा है कि आज भारत विश्व के अन्य देशों की भांति कोरोनावायरस महामारी आपदा से जूझ रहा है प्रधानमंत्री ने देशवासियों से इससे बचाव एवं सुरक्षित रहने के लिए 3 मई तक पूरे देश में लॉक डाउन घोषित किया है, अभी इसके बढ़ने की भी संभावना है। वैज्ञानिकों का भी कहना है कि कोरोना वायरस का असर इतना तेज है कि उसके संपर्क में आने भी संक्रमित हो जाते हैं। अधिवक्ता ने कहा है कि अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इनमें से एक भी आरोपी अगर कोरोना संक्रमति पाया गया तो जेल न्यायालय एवं पुलिस स्टाफ को संक्रमति कर सकता है। इसलिए गिरफ्तार किए गए किसी भी आरोपी की  कोरोना वायरस की जांच कराने के बाद  ही उसे न्यायालय में पेश किया जाए। --------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें