कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। गाजियाबाद में गुरुवार को कोरोना के चार मरीज पॉजिटिव मिले हैं। आज मिले सभी संक्रमित मरीज घर पर रहकर उपचार ले रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को मिले कोरोना संक्रमितों में राधा कुंज निवासी 44 वर्षीय पुरुष शामिल है, जिसे 24 मई से सर्दी-बुखार की शिकायत थी। दूसरा मरीज 26 वर्षीय पुरुष है जो वसुंधरा में रहता है। उसे भी पिछले तीन से चार दिनों से बुखार-खांसी की शिकायत थी।