फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण मुक्त हुए 22 डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ईएसआई अस्पताल में भर्ती 22 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दो पुराने मरीजों को मंगलवार को जोड़ा है। एक मरीज मोरटा का रहने वाला है, जबकि एक महिला अर्थला की रहने वाली है, दोनों पहले से ही अस्पतालों में भर्ती हैं। प्राइवेट अस्पताल में तीन मरीजों  की पुष्टि होने के बाद एक को मैक्स साकेत रेफर किया गया है, दूसरे को गंगाराम अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि तीसरे को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंगलवार को 57 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव हैं। जबकि 90 नए मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जो मरीज दिल्ली में भर्ती हैं, उन्हें दिल्ली में ही गिना जा रहा है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 191 हो गयी है। हालांकि अब तक कुल 155 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें