फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर एक और एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिबाई विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके बाहुबली नेता श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। यह मामला बीते दिनों उन्हें जारी हुए नोटिस का सोशल मीडिया पर गलत तरीके से इस्तेमाल कर वायरल करने पर दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ डिबाई, अनूपशहर और नगर कोतवाली में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पूर्व में दर्ज हो चुके हैं। वहीं, बीते दिनों नगर कोतवाली की खुर्जा गेट चौकी इंचार्ज रामनरेश ने उन्हें एक नोटिस जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि पूर्व विधायक का आवास डीएवी फ्लाईओवर के निकट है। वह अपने घर के बाहर से निकल कर जा रहे प्रवासी मजदूरों को विभिन्न प्रकार के लालच देकर एकत्रित कर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। संबंधित नोटिस में चौकी प्रभारी द्वारा कुछ खामियों छोड़ दी गई थीं। जिसके बाद यह नोटिस पूर्व विधायक व उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। उक्त मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जबकि, एसएसपी ने नोटिस के संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था। वहीं, अब नगर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर नोटिस को गलत तरीके से वायरल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है। लॉकडाउन पीरियड में अब तक गुड्डू पंडित के खिलाफ कुल पांच मामले दर्ज हो चुके हैं। जिनमें से तीन मामले नगर कोतवाली में ही दर्ज हुए हैं। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें