फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन गेम के जरिए धर्मांतरण: गाजियाबाद के किशोर का कराया धर्म परिवर्तन, रोज पांच वक्त की नमाज पढ़ने जाने लगा

Wed, 31 May 2023 01:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में बेहतर स्कोर की तरकीब बताने के बहाने 17 साल के एक किशोर का धर्म परिवर्तन करा दिया गया। किशोर नमाज पढ़ता है। मौलवी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब ऑनलाइन गेम के जरिये धर्मांतरण का मामला सामने आया है। गाजियाबाद में बेहतर स्कोर की तरकीब बताने के बहाने 17 साल के एक किशोर का धर्म परिवर्तन करा दिया गया। इसके बाद, किशोर जिम के बहाने रोज पांच वक्त की नमाज पढ़ने जाने लगा। पिता ने स्थानीय मस्जिद के मौलवी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। किशोर जैन समाज से है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में किशोर के पिता ने बताया कि दो साल पहले ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान उनका बेटा मुंबई के बद्दो नामक युवक के संपर्क में आया था। दोनों में घंटों बातें होने लगी। बद्दो उसे व्हाट्सएप और ई-मेल से धार्मिक सामग्री भेजने लगा। धीरे-धीरे बेटे का ब्रेनवाश कर दिया गया।

बेटा दिन में पांच बार जिम के बहाने घर से बाहर जाने लगा, तो पिता को शक हुआ। एक दिन उन्होंने पीछा किया, तो वह मस्जिद जाता मिला। बेटे ने कहा, वह धर्म बदल चुका है। संजय नगर मस्जिद के इमाम से बात हो गई है। अगर उसे घर से निकाला तो वह मस्जिद में ही रह लेगा। 
विज्ञापन


गिरोह का काम दहशत में परिवार
किशोर के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे के पास धर्म बदलने के लिए सिर्फ बद्दो ही नहीं और भी कई लोगों के नंबरों से फोन आता थे। बेटे के मोबाइल में ये नंबर फहीम, नन्नी, शाहबाज नव्या, करन और अथर्व के नाम से दर्ज हैं। जिस तरह से बेटे को फंसाया गया, उससे पूरा परिवार दहशत में है।

विज्ञापन

मौलवी ने दी थी सूचना : एसीपी
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मौलवी ने भी कुछ दिन पहले सूचना दी थी कि मस्जिद में किशोर नमाज पढ़ने आ रहा है। इसकी भी पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें