फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घरेलू कलह के बाद ठेकेदार ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में सोमवार देर रात घरेलू कलह के बाद एक ठेकेदार ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह परिजनों को हुई।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि नेहरू नगर द्वितीय निवासी सौरभ त्यागी (42) नगर निगम में ठेकेदार के रूप में काम करते थे। वह परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम सौरभ की शराब पीने को लेकर परिवार में मामूली विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह अपने कमरे में चले गए थे। मंगलवार सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर सौरभ का शव फंदे पर लटका मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को शव सौंप दिया गया है। एसीपी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें