फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: ट्रॉनिका सिटी में टीन शेड डालते समय छत से गिरा ठेकेदार, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Sat, 25 May 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)

सार

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर ए-3 में फैक्टरी के अंदर टीन शेड डालने के दौरान ठेकेदार छत से गिर गया। अस्पताल में उपचार के दौरान ठेकेदार नौशाद की मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथ ही उसे अस्पताल ले गए थे। मामले में पुलिस ने तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कही। ठेकेदार की मौत के बाद परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


गाजियाबाद के कैला भट्ठा गली नंबर-7 में नौशाद (45) परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी गुलिस्ता, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। वह टीन शेड डालने का काम करते थे। ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर ए-3 में मशीन बनाने का काम होता है। फैक्टरी मालिक ने नौशाद को फैक्टरी के अंदर टीन शेड डालने का ठेका दिया था। शुक्रवार को नौशाद अपने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर फैक्टरी में टीन से डालने का काम कर रहे थे।

तभी अचानक नौशाद टीन शेड की छत से नीचे गिर गए। छत से गिरने पर नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्मचारी और फैक्टरी कर्मियों ने घायल नौशाद को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें