फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सलाखों के पीछे भी पढ़ाई में रहे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सलाखों के पीछे रहकर भी कई बंदियों ने पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। शनिवार को घोषित यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम में 14 ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। इनमें दस हाईस्कूल और चार इंटरमीडिएट के हैं। हाईस्कूल में बंदी साहिल ने सर्वाधिक 69.33 फीसदी अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में अंकित और दिगांत ने पहले स्थान पर रहे। दोनों को 64.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में 19 बंदी पंजीकृत थे। इनमें से 17 ने परीक्षा दी थी। 10 ने पहली श्रेणी और सात ने दूसरी श्रेणी हासिल की। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 23 का पंजीकरण था। इनमें से 21 बंदियों ने परीक्षा दी थी। 17 उत्तीर्ण हुए हैं। चार बंदी प्रथम श्रेणी, पांच दूसरी श्रेणी और आठ तीसरी श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। आलोक कुमार का कहना है कि इनमें ज्यादातर ऐसे हैं जिन्होंने जेल में आने के बाद भी पढ़ाई पर उतना ही ध्यान दिया, जितना पहले देते थे। इसी का नतीजा है कि कई बंदी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। सभी को शुभकामनाएं दी गई हैं। परीक्षा देने वाले बंदियों का व्यवहार भी अच्छा रहा है। उम्मीद की जा सकती है कि जेल से बाहर निकलने के बाद उनका जीवन सही दिशा में चलेगा।
विज्ञापन


हाईस्कूल में 97.80 और इंटर में 82.86 फीसदी पास



यूपी की 30 जेलों से 91 बंदियों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। इनमें से 89 (97.80 प्रतिशत) पास हुए। गाजियाबाद समेत 20 जेलों में परिणाम 100 फीसदी रहा। इंटरमीडिएट में 105 ने परीक्षा दी। 87 ( 82.86 प्रतिशत ) पास हुए। इनमें सबसे कम लखनऊ में पास हुए। यहां सात ने परीक्षा दी। चार फेल हो गए। परिणाम 42.86 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें