फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोडीन युक्त सिरप के सेवन से हो सकते हैं गंभीर नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोडीन युक्त कफ सिरप का इस्तेमाल बिना चिकित्सकीय सलाह के करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से सांस लेने में परेशानी, अत्यधिक नींद और बेहोशी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर स्थिति में जान जाने का खतरा भी रहता है। लंबे समय तक या बार-बार इस्तेमाल करने से इसकी निर्भरता विकसित हो सकती है।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा ने बताया कि कोडीन एक ओपिओइड दवा है, जिसका इस्तेमाल कुछ दवाओं में खांसी को दबाने के लिए किया जाता है। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह और निर्धारित मात्रा के अनुसार ही करना चाहिए।
डॉ. वर्मा के अनुसार, कोडीन युक्त सिरप के सेवन से अत्यधिक नींद आना, चक्कर आना, कब्ज, मतली, उल्टी और कमजोरी जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं। अधिक मात्रा में सेवन करने से सांस धीमी पड़ सकती है और बेहोशी की स्थिति पैदा हो सकती है। नियमित या लंबे समय तक सेवन करने पर शरीर को इसकी आदत पड़ सकती है और निर्भरता विकसित हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शराब या नींद की दवाओं के साथ कोडीन युक्त सिरप लेना विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है। इससे सांस संबंधी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे सिरप का इस्तेमाल बिना चिकित्सकीय परामर्श के नहीं करना चाहिए। इसे बच्चों की पहुंच से भी दूर रखना चाहिए।

अधिक मात्रा लेने पर तुरंत लें मदद
सिरप के सेवन के बाद यदि किसी व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हो, वह बेहोश होने लगे तो तत्काल आपातकालीन चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। समय पर उपचार मिलने से गंभीर परिणामों का जोखिम कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें