बिजली कनेक्शन के लिए अब उपभोक्ताओं को बिजलीघरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली कनेक्शन ले सकेंगे। पावर कारपोरेशन ने ऑनलाइन बिजली कनेक्शन अप्लाई करने की तैयारी कर रहा है। संभावना है कि दो महीने के अंदर उपभोक्ताओं को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
इसके बाद उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के दफ्तरों में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।ऑनलाइन बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन के बाद कर्मचारी द्वारा संबंधित आवास एवं प्रतिष्ठान का सर्वे किया जाएगा।
सर्वे में आवेदक के पते का वेरीफिकेशन किया जाएगा, जिस पर ओके रिपोर्ट लगने के बाद उपभोक्ता को बिजली कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। पावर कारपोरेशन के एमडी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि ऑनलाइन बिजली कनेक्शन की दिशा में काम चल रहा है।
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल तैयार होने के बाद व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि विभाग का जोर उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सहूलियत देने पर है। कारपोरेशन में अभी तक उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन के लिए संबंधित सब-स्टेशनों में जाकर आवेदन करना होता है।
उसके बाद विभाग की ओर से ग्राउंड सर्वे सहित अन्य कार्रवाई की जाती हैं। नई सुविधा से उपभोक्ताओं को बिजली घरों के बार-बार चक्कर नहीं काटने हों