फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गैस एजेंसी के गोदाम पर ताला मिलने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गैस सिलिंडर एजेंसी के गोदाम पर बुधवार को ताला मिलने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोदाम पर पहुंचे उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर के ही गोदाम से बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित हैप्पी होम भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ता बुधवार को सिलिंडर लेने पहुंचे, तो गोदाम पर ताला लगा मिला। उन्होंने गैस एजेंसी पर संपर्क किया, तो होम डिलीवरी की जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें सिलिंडर न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि गैस एजेंसी उन्हें गुमराह कर रही है। आरोप लगाया कि सिलिंडर न तो गोदाम से दिया जा रहा है और न होम डिलीवरी मिल रही है। एजेंसी संचालक उन्हें परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें