फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध निर्माण की सीलिंग तोड़कर कराया निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की पॉश कालोनी में शामिल शास्त्रीनगर में कुछ लोगों ने अवैध निर्माण शुरू कर दिया। जीडीए की टीम ने मामले की छानबीन कर नोटिस जारी कर दो मकानों पर सील लगा दी। विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता योगेश वर्मा का आरोप है कि तीन आरोपियों ने सील तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता योगेश वर्मा के मुताबिक शास्त्रीनगर के दो भवनों का अवैध निर्माण किया जा रहा है। विभाग की टीम ने 24 अप्रैल 2025 को अवैध निर्माण पर सीलिंग कर कविनगर पुलिस को सूचना दे दी थी। आरोप है कि निर्माण करने वाले हरि कुमार अग्रवाल, दीपक रुहेला और अज्ञात व्यक्ति ने प्राधिकरण की सीलिंग तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। टीम मौके पर पहुंची और विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने टीम के साथ अभद्रता की और अलग-अलग मोबाइल नंबर से धमकी दी जा रही है।
अवर अभियंता की तहरीर पर बीएनएस के अंतर्गत आरोपियों के खिलाफ आपराधिक अतिचार करने की धारा 329(3) और आराधिक धमकी देने की धारा 351(2) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें