फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर के मुख्य द्वार व यात्री निवास का निर्माण शुरू

विज्ञापन
श्रीदूधेश्वरनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते पुजारी। 
विज्ञापन
गाजियाबाद। दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर के पहले चरण का काम बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। पहले चरण में बृहस्पतिवार को मुख्य द्वार और यात्री निवास के निर्माण का काम शुरू किया गया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काम शुरू कराया।
विज्ञापन

महंत नारायण गिरि ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की थी उसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर से गाजियाबाद की देश ही नहीं पूरे विश्व में पहचान है। कॉरिडोर के निर्माण की शुरुआत नारियल तोड़कर की गई। इस मौके पर मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज व अन्य संत महात्मा मौजूद रहे। महंत ने बताया कि इस सिद्धपीठ मंदिर में सावन में 10 लाख से अधिक शिवभक्त देश विदेश से दर्शन करते आते हैं। कॉरिडोर के लिए शासन से करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। सदर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर दूधेश्वर कॉरिडोर बनाने की शुरुआत हो चुकी है। निर्माण भव्य और अलौकिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें