फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान की मूल भावना बनाए रखना ही संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य : फैसल हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा कार्यालय में विचार गोष्ठी, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा का लिया संकल्प

माई सिटी रिपोर्टर 

गाजियाबाद। संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय के साथ जीवन जीने का अधिकार दिया है। महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस समतामूलक समाज की कल्पना की थी, उसे साकार करना सभी की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा और पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। संविधान की मूल भावना को बनाए रखना ही संविधान दिवस मनाने का वास्तविक उद्देश्य है।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संविधान स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय का मार्ग दिखाता है। सभी नागरिकों को बिना भेदभाव समान अधिकार मिले, इसके लिए संविधान में निहित मूल्यों को जीवन में अपनाना जरूरी है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समानता पर विचार रखे गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, प्रदेश सचिव अलाउद्दीन अब्बासी, मधु चौधरी, तमन्ना डबास चौधरी, ताहिर हुसैन, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, दुर्गेश चौधरी, रविता गौतम, मुकेश यादव, इरफान अमानत चौधरी, असलम कुरैशी, मोहम्मद अब्बास हैदर, शाहनवाज खान, राजवीर सिंह गौतम, नरेश बत्रा, डॉ. अबरार अल्वी, महबूब अंसारी, खालिद बुखारी, सुभाष सिंह एडवोकेट सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें