पिछले सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची एक महिला ने अहमदगढ़ थाने में तैनात एक सिपाही पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर उसका एक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
मामले की जांच एसएसपी ने सीओ शिकारपुर वरुण कुमार से कराई। जांच में महिला द्वारा कुछ मोबाइल रिकार्डिंग व कुछ वीडियो भी जांच अधिकारी को सौंपी गई। साइबर सेल की जांच में रिकार्डिंग और वीडियो अहमदगढ़ थाने में तैनात आरोपी सिपाही निशांत के मोबाइल के निकली। जांच रिपोर्ट के बाद आरोपी सिपाही निशांत को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।