फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसएसपी साहब! मेरी पत्नी से वीडियो कॉल करके मोहब्बत की बातें करता है सिपाही, पति की शिकायत पर बड़ा एक्शन

Thu, 21 Sep 2023 03:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

हरियाणा की रहने वाली विवाहित महिला से यूपी पुलिस का सिपाही व्हाटसएप पर चैट करता था। महिला के पति ने बुलंदशहर में एसएसपी ने सिपाही की हरकत की शिकायत की। जांच के बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सिपाही हुआ निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की महिला से वीडियो कॉल और चैट करना खुर्जा नगर कोतवाली में तैनात एक सिपाही को भारी पड़ गया। चैट लेकर महिला का पति एसएसपी के पास पहुंच गया। ऑडियो रिकार्डिंग, वीडियो कॉल डिटेल और व्हाट्सअप चैट का मिलान आरोपी सिपाही के नंबर से किया गया। 
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट आने पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हरियाणा के एक नगर निवासी महिला को लेकर उसका पति जनसुनवाई के दौरान आया था। पति का आरोप था कि खुर्जा नगर में तैनात सिपाही सोनू सिद्दीकी निवासी बागपत उनकी पत्नी से व्हाट्सएप चैट करता है। 

रात में वीडियो कॉल और आडियो काल करके परेशान करता है। एसएसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी। आरोपी सिपाही के नंबर से मिलान होने पर एसएसपी श्लोक कुमार ने आरोपी सिपाही सोनू सिद्दीकी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें