फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: सिपाही और होमगार्ड अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर, युवती से छेड़छाड़ और मंगेतर से की थी मारपीट

Tue, 03 Oct 2023 05:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही को निलंबित किया गया लेकिन वह लाइन में बिना आमद कराए ही भाग गया। वहीं होमगार्ड कमांडेंट की ओर से भी आरोपी होमगार्ड के नोटिस जारी किया है लेकिन वह भी घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो ) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद कोतवाली के साईं उपवन में युवती से छेड़छाड़ और मंगेतर से थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस पांच दिन बाद भी न तो आरोपी सिपाही व होमगार्ड को गिरफ्तार कर पाई और न ही घटना में शामिल तीसरे व्यक्ति का नाम पता लगा पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही को निलंबित किया गया लेकिन वह लाइन में बिना आमद कराए ही भाग गया। वहीं होमगार्ड कमांडेंट की ओर से भी आरोपी होमगार्ड के नोटिस जारी किया है लेकिन वह भी घर पर नहीं मिला। दोनों ने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए। सिपाही और होमगार्ड पर भ्रष्टाचार, छेड़छाड़ और धमकी देने धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


नगर कोतवाती क्षेत्र की पीआरवी पर तैनात सिपाही दिगंबर और होमगार्ड राकेश कुमार ने अपने एक साथी के साथ साईं उपवन में गौतमबुद्धनगर की युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने गईं थीं। वहां सिपाही और होमगार्ड ने उन्हें धमकाया। उनके साथी ने पांच लाख रुपये की मांग की। सिपाही और होमगार्ड ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और संबंध बनाने का दबाव बनाया। घटना 16 सितंबर की है। मामले में पुलिस ने 28 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था। पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि होमगार्ड राकेश कुमार और सिपाही दिगंबर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों अपने घरों पर नहीं मिले हैं। उनके पकड़े जाने पर ही तीसरे व्यक्ति के बारे में जानकारी मिल सकेगी। तीसरे व्यक्ति के बारे में मैनुअल जानकारी से भी पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जारी किया नोटिस, बर्खास्ती की रिपोर्ट तैयार की
सीओ होमगार्ड राकेश कुमार राय ने बताया कि पुलिस की ओर से होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के संबंध में पत्र मिला। होमगार्ड राकेश को निलंबित कर दिया गया है। बर्खास्ती की रिपोर्ट तैयारी की गई है। जांच के बाद बर्खास्ती की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें