फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 13 जून को काटा कनेक्शन, 10 दिन बाद भी नहीं जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की टीम पर उद्यमियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के कई फैक्टरियों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। सब कुछ सही होने के बाद भी कुछ फैक्टरियों के कनेक्शन नहीं जोड़े गए। उद्यमी एसोसिएशन ने प्रदेश के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मैन्यूफ्रैक्चरर्स ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन उपेंद्र गोयल ने बताया कि दुहाई स्थित उनकी फैक्टरी की विद्युत लाइन 13 जून को सीपीसीबी के कर्मचारियों ने वायु प्रदूषण के नाम पर काट दिए थे। सब कुछ सही होने के 10 दिन बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़े गए हैं। पूछने पर बताया जा रहा है कि चेयरमैन अवकाश पर हैं। उनके आने के बाद ही हस्ताक्षर के बाद कनेक्शन जोड़े जाएंगे।
वहीं, इसी महीने 14 फैक्टरियों के बिजली कनेक्शन बिना किसी सूचना के अवकाश के दिन काट दिए गए थे, जबकि अवकाश के दिन कनेक्शन नहीं काटने का नियम है। उद्यमी ब्रजेश अग्रवाल का कहना है कि वायु प्रदूषण के नाम पर उद्यमियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। एमएसएमई मंत्री से उद्यमियों ने शिकायत कर हस्तक्षेप करने की मांग की है। उद्यमी संजीव सचदेव का कहना है कि उद्योग बंधुओं की बैठक में इस मुद्दे को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें