फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कांग्रेसियों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मोदीनगर में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को तहसील मुख्यालय पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने पब्लिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को पीएफ समेत अन्य सुविधाएं देने की मांग की। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को एकत्र होकर मोदीनगर तहसील पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोशित कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए अधिकारी गलियारे में उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। सुनील शर्मा ने मांग करते हुए कहा कि पब्लिक स्कूलों के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को भी सरकारी स्कूलों की भांति सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने पीएफ, ईएसआई और बोनस समेत अन्य सुविधाएं देने की मांग की।
इस अवसर पर बृजेश सैन, शांतनु, विशाल कौशिक, रमेश चौधरी, अमर पासी, चांदवीर चौधरी, मुकुल शर्मा, विनोद गुप्ता, अभिनव शर्मा, अमजद खान, कल्पना सिंह और मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें