फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन के बाद भी कांग्रेस को नहीं मिलेगी ऑक्सीजन

Tue, 24 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस एसपी - फोटो : SELF
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में सपा से गठबंधन के बावजूद कांग्रेस को लाभ मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। बीते रविवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के साथ ही कांग्रेस में अंदरखाने निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा कलह लोनी और साहिबाबाद सीट को लेकर है।
विज्ञापन


साहिबाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को टिकट देने को लेकर कांग्रेस के साथ सपा में विरोध शुरू हो गया है। वहीं, लोनी से शेर नबी चमन को टिकट देने से कांग्रेसी भी हैरान हैं।लोनी में कांग्रेस प्रत्याशी शेर नबी चमन की क्षेत्र में पहचान पर खुद कांग्रेसी ही सवाल उठा रहे हैं।

दूसरी ओर रालोद प्रत्याशी मदन भैया के मुस्लिम वोटरों के एकतरफा बसपा प्रत्याशी जाकिर अली के पक्ष में वोटिंग को काटने के लिए शेर बनी चमन के रूप में मुस्लिम प्रत्याशी को आगे करने की चर्चा भी जोरों पर है। स्थानीय समीकरणों के बाद कांग्रेस की लोनी में राह आसान नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


वहीं, साहिबाबाद सीट से अमरपाल शर्मा का नाम घोषित होने के बाद से ही कांग्रेस और सपा खेमे में अंदरखाने विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस से ज्यादा सपा के स्थानीय नेता अमरपाल शर्मा को गठबंधन प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा को पचा नहीं पा रहे हैं। गठबंधन से पहले सपा की ओर से प्रत्याशी बनाए सपा नेता वीरेंद्र यादव भी नाराज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें