फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धन्यवाद यात्रा निकाल कांग्रेस जताएगी वोटरों का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को भी गाजियाबाद की जनता का भरपूर समर्थन मिला है। इसलिए पार्टी प्रत्याशी के साथ वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मंगलवार से 15 जून तक धन्यवाद यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में गाजियाबाद से गठबंधन की प्रत्याशी डॉली शर्मा ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर धन्यवाद यात्रा निकाली जा रही है। गाजियाबाद में भले ही कांग्रेस चुनाव हार गई, लेकिन गाजियाबाद के वोटरों ने कांग्रेस को दिल खोलकर वोट दिया है। पार्टी आमजन की आवाज हमेशा उठाती रहेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी ने कहा कि चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं का भी पूरा समर्थन मिला है। इसलिए कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों व जिले में आने वाली धौलाना और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता का धन्यवाद करेंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, संजीव शर्मा, जेके गौड़, हरेंद्र अग्रवाल, नसीम खान, अमोल वशिष्ट, राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें