फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वकीलों को कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं को कांग्रेस पदाधिकारियों ने समर्थन दिया है। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन में शामिल होकर कांग्रेस नेताओं ने बार अध्यक्ष दीपक शर्मा को समर्थन दिया। मंगलवार को जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना के पहले दिन ही अपना समर्थन वकीलों का किया था। जब तक अधिवक्ताओं को न्याय नहीं मिल जाता, जिला कांग्रेस का एक-एक सिपाही इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर अधिवक्ताओं के साथ है। प्रदेश महासचिव बिजेंदर यादव ने कहा कि पिछले 70 सालों में ऐसी बर्बरता न्यायालय परिसर में कभी नहीं हुई है। समर्थन देने वालों में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, लालमन पाल, पूर्व प्रदेश सचिव वीर सिंह चौधरी, वरिष्ठ नेता राजाराम भारती, अमोल वशिष्ठ, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, मंजूर अली सहित अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें