कांग्रेस नेता बोले- मेरे घर में रहें राहुल
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद उनको बंगला खाली करने के लिए मिले नोटिस पर जमकर सियासत हो रही है। कांग्रेस नेताओं में राहुल गांधी को अपना मकान देने की होड़ मची है। इसी कड़ी में गाजियाबाद के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी से एक घर खाली करवाओगे तो करोड़ों घर राहुल गांधी के लिए तैयार है। मैं जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गाज़ियाबाद बिजेंद्र यादव घोषणा करता हूं कि मेरा गाज़ियाबाद स्तिथ C 16 GDA फ्लैट आवास मेरे नेता राहुल गांधी का है।
मैं गाज़ियाबाद के भाजपाइयों से कहना चाहता हूं कि अपने केंद्रीय नेतृत्व से कानून को ताक पर रखकर राहुल गांधी के खिलाफ जो भी तानाशाही रुख रखते हुए जितना भी दमन करना है कर लो लेकिन राहुल गांधी की आवाज भारत की जनता के बीच और भी मजबूत होगी।
गाजियाबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता और घर सब कुछ छीन जाने के बाद भी भारत की जनता के बीच सवाल खड़ा रहेगा कि 20 हज़ार करोड़ रुपया किसका है, इसका जवाब तो देना ही पड़ेगा।